LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aao Huzoor Tumko Trap Mix 1

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हमसे रौशन हैं चाँद और तारे
हमको दमन समझिये गैरत का
उठ गए हम अगर ज़माने से
नाम मिट जाएगा मोहब्बत का
दिल है नाजुक कली से फूलों से
ये ना टूटे ख़याल रखिएगा
और अगर आप से ये टूट गया
जान-ए-जां इतना ही समझिएगा
फिर कोई बावरी मोहब्बत की
अपनी जुल्फ़ें नहीं संवारेगी
आरती फिर किसी कन्हैया की
कोई राधा नहीं उतारेगी

आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलूँ
दिल झूम जाए ऐसी बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलूँ
दिल झूम जाए ऐसी बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर आओ

आओ आओ

हमराज़ हमख़याल तो हो हमनज़र बनो
तय होगा ज़िन्दगी का सफ़र हमसफ़र बनो
हमराज़ हमख़याल तो हो हमनज़र बनो
तय होगा ज़िन्दगी का सफ़र हमसफ़र बनो
चाहत के उजले उजले नज़ारों में ले चलूँ
दिल झूम जाए ऐसी बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर आओ
आओ आओ

WRITERS

NOOR DEWASI, ONKAR PRASAD NAYYAR

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist