घर मेरा रेत और बहता मैं पानी सा
खिड़की पहचानती सूरज को, आने देती पर वो मेरे तक आती ना
साँसों का मोल क्या है जब ये उसे भर पाती ना
खामियां मेरे में या मैं बनाया गया था इन्हीं से
लगे मेरा खून, मेरे नस्स रोते
मिल नि पाता ख़ुदी के ही नज़रों से
मुलाक़ात रोज़ाना हो अश्कों से
मेरे दोस्त छिपे मेरे नज़रों में
दबे बातों के मैं वज़नों से
पर मेरी दवा की मुझे नि इज़्ज़त
या ये मेरी फ़ितरत? (फ़ितरत)
झूठे उसूलों से मैंने बनाया था मेरा एक घर
इन्हीं दीवारों में दिल है सुकून में, मैं बेफिकर
दिखी दरारें तोह मैं बेसब्र, मैं उन्हें सुधार दू, मैं कमकल
जिए अंधेरे में जो उसे रोशनी से लगे डर
हाँ मुझे होश नी, मैं नी इंसान
कि मेरा ये घोसला मेरे खिलाफ
वो मेरे से छीन लेगा मेरी जान
और मेरा कलम, वो मेरी पहचान
इसी से धूप और छाओं का करूँ बयान
ये टूटे अगर, तोह मेरा सवाल
क्या मेरी रकम? है मेरी क्या लाज?
ये है अमूल्य, तोह मेरा क्या भाव?
दरिया दिल बस मेरी उमीद है मेरी ये नाव
है मुझे यकीन के किसी ज़मीन की मुझे नी किस्मत
इन्ही लहरों पे मेरा बिस्तर
इसमें तैरता फिरु मैं दिनभर
सोचूँ दोष देदूँ मेरे ज़िद्द पर
क्या मैं सोच लू ये मेरी मर्ज़ी?
या मैं ओढ़ लू मेरा ये कंबल?
खुले आँख तोह दिखे बस आसमा
अनजान घूमे वहा मैं और मेरी