कैसे रहूं मैं कैसे रहूं मेरे श्याम तेरे बिन
कोई नहीं मेरा कोई नहीं घनश्याम तेरे बिन
कैसे रहूं मैं कैसे रहूं मेरे श्याम तेरे बिन
कोई नहीं मेरा कोई नहीं घनश्याम तेरे बिन
तेरे लिए बहती मेरे आंसू की है धारा
तेरे ही तो आसरे जीवन है ये सारा
मैं राधा तेरी तू मुरली वाला मेरा
मैं राधा तेरी तू मुरली वाला मेरा
तू ही तारन हार कान्हा तू ही मेरा संसार
गाऊं तुझे हर गीत में मैं लिखूं तुझे हर बार
मेरे नैनों में बसी जो वो तेरी तस्वीर है
तेरे हाथों में ही तो अब मेरी तकदीर है
किसे कहूं मैं किसे कहूं है जो हाल तेरे बिन
कोई नहीं मेरा कोई नहीं घनश्याम तेरे बिन
तेरे लिए बहती मेरे आंसू की है धारा
तेरे ही तो आसरे जीवन है ये सारा
मैं राधा तेरी तू मुरली वाला मेरा
मैं राधा तेरी तू मुरली वाला मेरा