LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Pal Pal

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
पल पल जीना मुहाल मेरा तेरे बिना
ये सारे नशे बेकार
तेरी आँखों के सिवा
घर नहीं जाता मैं बाहर
रहता तेरा इंतज़ार
मेरे ख्वाबों में आ ना
करके सोलह श्रृंगार
मैं अब क्यों होश में आता नहीं
सुकून ये दिल क्यों पाता नहीं
क्यों तोड़ूं खुद से जो थे वादे
अब ये इश्क़ निभाना नहीं
मैं मोड़ूं तुमसे जो ये चेहरा
दोबारा नज़र मिलाना नहीं
ये दुनिया जाने मेरा दर्द
तुझे ये नज़र क्यों आता नहीं
सोणिए यूँ तेरा शरमाना
मेरी जान ना ले ले
कान के पीछे ज़ुल्फ़ छुपाना
मेरी जान क्या कहने
ज़ालिमा तौबा तेरा नखरा
इसके वार क्या कहने
थाम के बैठे दिल को घायल
कहीं हार ना बैठें
तेरी नज़रों मुझसे क्या कहती हैं
इनमें वफ़ा बैठी है
थोड़ी-थोड़ी सी राज़ी
थोड़ी सी ख़फ़ा रहती हैं
लोग हैं ज़ालिम बड़े
इनमें जफ़ा देखी है
ये दुनिया तेरी नहीं
मैंने तुझमें हया देखी है
जीना मुहाल मेरा तेरे बिना
ये सारे नशे बेकार
तेरी आँखों के सिवा
घर नहीं जाता मैं बाहर
रहता तेरा इंतज़ार
मेरे ख्वाबों में आ ना
करके सोलह श्रृंगार

WRITERS

Afusic

PUBLISHERS

Lyrics © Universal Music Publishing Group

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist