तुझे पा लूं , ये ख़्वाहिश है
जो लफ़्ज़ों में , मैं कर ना सका
तुझे पा लूं , ये ख़्वाहिश है
जो लफ़्ज़ों में , मैं कर ना सका
काश मैं तेरे होंठों की वो , हंसीं बातें बनूं
फिर कहीं से ढुंढूं वो ख़ुशी , तेरे चेहरे पे जो
नए ख़्वाब बुनलूं तेरे खा़तिर , भूल जाऊं मैं जहां फिर
तुझे पा लूं , ये ख़्वाहिश है
जो लफ़्ज़ों में , मैं कर ना सका
दिल कहे तुझे ले जाऊं मैं सितारों में कहीं
दूर हो कहीं पे वो जगह , ख़यालों से परे
वहां शोर भी ना कोई होगा, मेरी बाहों में तू होगा
तुझे पा लूं , ये ख़्वाहिश है
जो लफ़्ज़ों में , मैं कर ना सका