मेरे यार सांवरे दिलदार सांवरे हम हुए बावरे तू कहां
तेरा रास्ता अखियां देखें लौट आ अब यहां

मैं फकीर हूं तू है दानी ज्ञान है तू और मैं अज्ञानी
वो फिर तुझको छोड़ ना पाया जिसने तेरी महिमा जानी
मैं अंधेरा घना रोशनी सा हेतु
मेरे यार सांवरे दिलदार सांवरे हम हुए बावरे तू कहां
सुख गई है मन की बगिया इसमें तू हरियाली भर दे
मेरे मन के अंधेरे को मेरे कन्हैया पूनम कर दे
हो वो कैसी डगर मैं चलूंगा अगर
मेरे यार सांवरे दिलदार सांवरे हम हुए बावरे तू कहां
हर पल कान्हा तुझको ध्याऊ हर फल फूल का भोग लगाऊ
विनती सुन ले दर्शन दे दे बस इतनी सी अरज सुनाऊ
तुझको है ये कसम ले ले फिर से जन्म पाप से भर गया ये जहां