आओ हम चलें वहाँ जहाँ न कोई आसमां
पैरों में ज़मीन न हो न खुशियाँ न हो ग़म जहाँ
आओ हम चलें वहाँ जहाँ न कोई आसमां
चेहरों पे हँसी रहे सदा चल आ चल वहाँ
क्या तेरी ख़ामोशी को हाँ समझूँ या हाँ नहीं में
मैं अपनी किस्मतों को खुद ही लिखता आ रहा हूँ
तू मेरा है अब तू ये मान ले
हैं मुश्किलें इन राहों में
मैं भटका फिरूँ मेरा घर ही नहीं
सफ़र ऐसा है हमसफ़र ही नहीं
वो दुनिया है बस एक शहर ही नहीं
सब कहते फिरें कि ले चल वहीं
सुकून ही सुकून है फ़िक्र ही नहीं
सब ही रख के चलते हैं खुशियाँ दिलों में
वहाँ तो ग़मों का ज़िक्र ही नहीं
मुड़ती हैं राहें जहाँ मन चले
तू साथ हो तो ही धड़कन चले
शायद फिर हम कल रहें न रहें
तो थामो ये हाथ चलो चल चलें
आओ हम चलें वहाँ जहाँ न कोई आसमां
पैरों में ज़मीन न हो न खुशियाँ न हो ग़म जहाँ
आओ हम चलें वहाँ जहाँ न कोई आसमां
चेहरों पे हँसी रहे सदा चल आ चल वहाँ