मिटने लगे हैं, अब फ़ासले ये
होने लगी हैं, अब नज़दीकियाँ
तू भी तो चाहे, मैं भी तो चाहूँ
अब दरमियाँ हों, बस नज़दीकियाँ
मेरे लबों पे है छाया, तेरे लबों का ही साया
चुपके से ये हौले-हौले, मुझको तेरे पास लाया
तू भी तो चाहे, मैं भी तो चाहूँ
अब दरमियाँ हों, बस नज़दीकियाँ
हरदम हरपल ओ जाना, बस तेरा साथ हो
पल-पल हरपल हाथों में, बस तेरा हाथ हो
मेरे ख़वाबों में तेरा ख़वाब हो
मेरे ख़वाबों में तेरा ख़वाब हो
ख़वाबों में तू ही तो आया, आके मुझे है सताया
अरमान जो दिल में दबे थे, उनको है तूने जगाया
तू भी तो चाहे, मैं भी तो चाहूँ
अब दरमियाँ हों, बस नज़दीकियाँ
मिटने लगे हैं, अब फ़ासले ये
होने लगी हैं, अब नज़दीकियाँ
रहबर रहबर, मेरे तो बस रहबर तुम हो
दिलबर दिलबर, मेरे तो बस दिलबर तुम हो
मेरे होंठों की मुस्कान हो
मेरे होंठों की मुस्कान हो
सांसों को सांसों ने तेरा, पैग़ाम यही सुनाया
आने से जीवन में तेरे, मोहब्बत का सैलाब आया
तू भी तो चाहे, मैं भी तो चाहूँ
अब दरमियाँ हों, बस नज़दीकियाँ
मिटने लगे हैं, अब फ़ासले ये
होने लगी हैं, अब नज़दीकियाँ हो हो हो हो हो