श्रद्धालु भक्तों, माता की भक्ति में बहुत शक्ति है
कोई भी उसके मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटता
जिसके मन में उसका ध्यान बना रहता है
जिसके होठों पर माता का नाम सदा रहता है
माँ शेरावाली सदा उसके साथ है
माता को जो पहला प्रणाम करेगा
जो उसका ध्यान सुबहो शाम करेगा
साथ होगी माँ शेरावाली फिर चाहे होगा वो जहां
माता को जो पहला प्रणाम करेगा
जो उसका ध्यान सुबहो शाम करेगा
साथ होगी माँ शेरावाली फिर चाहे होगा वो जहां
माता को जो पहला प्रणाम करेगा आ आ
मंदिर में उसके जाता है जो
मंदिर में उसके जाता है जो
मां अंतर्यामी मांगे बिना ही मन की मुरादें पाता है वो
सच्चे मन से जो उसका नाम करेगा
होगा सफल चाहे जो काम करेगा
साथ होगी मां शेरावाली फिर चाहे होगा वो जहां
माता को जो पहला प्रणाम करेगा आ आ
मां ज्योता वाली हो जिसके मन में
मां ज्योता वाली हो जिसके मन में
कैसा भी संकट जीवन में आए उस पे रहेगी मां की दया
अपने मन को जो मां का धाम करेगा
हंसते हंसते जीवन संग्राम करेगा
माता को जो पहला प्रणाम करेगा आ आ आ आ