LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Jhoot Bol De

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
Bad Junkie

रातों में सवाल पूछूं मैं ये खुद से
क्यूं वो मुस्कुराई होके दूर मुझसे
थोड़ा सा ज़ेहन में तो हमदर्दी रखती
क्यूं कराया मेल मेरा फिर से दुख से
ज़रा सा आके झूठ बोल दे कि मुझसे प्यार था
तू खुश थी जो भी संग बिताया साल था
बता दे क्या कमी थी मुझमें जानेजा
तू जाने ना क्या होया मेरा हाल था
फीके लगते दिन ये फीकी लगती रात
जो तू नहीं है संग तो नहीं है कोई बात
पूछती खुशी क्यूं संग मेरे नहीं
क्यूं घूमे फिर से जाम लेके चेहरा है उदास
मैं क्या बोलूं पहले भी उदास ये यार था
उसने छोड़ा जिस तरह से वो कमाल था
वो कह गई कि बात हममें वो नहीं
जो हो गया सो हो गया पर प्यार ना

पल दिए उधार के जैसे हो बज़ार ये
दे गई वो सीख ये कि चलना तुम संभाल के
बीच राह छोड़ के तुझे ये प्यार चल पड़ेगा
फिर मिलेंगे होंठ उसके गैरों के यूं गाल पे
कि दुखते दिल पे जख्म फिर से आएगा
ये दर्द तुझको रात में रुलाएगा
ये कैसे झोल में तू यार फंस गया
खयाल तुझको लंबा ये सताएगा
संभाल ले संभाल ले तू खुदको अब संभाल ले
ये प्यार ना जहर है सैकड़ों की रोज जान ले
तू जान ले ये बात यारा लौट के ना आएगी वो
ये दुआ कबूल तेरी यार हो ना पाएगी
तू बस उम्मीद कर कि दूर वो रहे
हराम ना हो नींद साले रोज ना मरे
सवाल ना करे ना जवाब खुद को दे
चैन की हो झपकियां ना रात में जगे
क्यूंकि चेहरा उसका जब भी याद आएगा
तू उलझनों में गहरा फंसता जाएगा
हां भीख मांगेगा कि मुझको सोने दो
नशा भी करके यार सो ना पाएगा
झूठ बोल दे
ज़रा सा आके झूठ बोल दे
हाँ झूठ बोल दे
ज़रा सा आके झूठ बोल दे

WRITERS

Prakhar Gupta

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other