नफरतों का सिलसिला है पूरे ज़ोर पे चला
पर मेरी ये कला मजबूरी मेरी
मौत है पूरी कहानी पर मैं ज़िंदा हूँ
परिंदा हूँ देखता हूँ आसमानी नज़रिये से
दिल के ज़रिये से लिख रहा हूँ जो दिल में है
मुश्किल में है दिमाग मेरा इक भाग मेरा
मैं जैसे काली कोई क़व्वाली
जेबे मेरी खाली मैं फिरता हूँ जैसे मवाली
जय काली कलकत्ते वाली तेरा वचन न जाये खाली
अपनी हरकतें संभाली ध्यान दिया कर्म में
धर्म में मेरी किताब भगवत गीता सिखा है त्याग जैसे सीता
इश्क़ श्याम सा या कहो कलाम सा
गर होती ये आयोध्या मैं होता राम सा
चिलमनों तले दिखी है क्या तुम्हे माँ शेरावाली ?
मंज़र है जो सामने वो रहे झिलमिला
नफरतों का सिलसिला है पूरे ज़ोर पे चला
पर मेरी ये कला मजबूरी मेरी
पर मैं ज़िंदा हूँ परिंदा हूँ
देखता हूँ आसमानी नज़रिये से
दिल के ज़रिये से लिख रहा हूँ जो दिल में है
मुश्किल में है दिमाग मेरा इक भाग मेरा
मैं जैसे काली कोई क़व्वाली
जेबे मेरी खाली मैं फिरता हूँ जैसे मवाली