अब ढूंढ तू मतलब मेरे गीतों में, रागों में
लपट की तलाश में, उलझा चिरागों में
कपट की साज़ ये, बढ़ते है फासले
रुकी सी सांस ये, अटका हूँ धागों में
दिल की धड़कन की करीबी इख़्तियार
मेरे मन की राहत दूर करें इज़्तिरार
पर दीवार के इस पार मैं बेक़रार
अब हार कर लाचार सुन दिल की ये पुकार
अब डूबता चला मैं अपनी तन्हाई में
घूमता फिरा यादों की गहराई में
बाकी रह गए जो लम्हें जुदाई से
तू भी सिलसिला जीने की रुसवाई में
जीता मैं किश्तों में, रूठा मैं रिश्तों से
नाम तेरा लब्ज़ों पे, ढूंढ़ता हूँ कस्बों में
आज भी उन ख्वाबों में चलूँ उन राहों पे
जुगनूओं की गवाही तू होती इन बाहों में
अब ढूंढ तू मतलब मेरे गीतों में, रागों में
अब ढूंढ तू मतलब मेरे गीतों में, रागों में