आ लापता सा था वो दिल बिखरा हुआ
प्यार ढूंढने निकला था वो जिस दिन उससे मिला
कहता उससे कि मैं तेरे आँसू अपने ही बना लू
बस बदले में तू मेरी कुछ बातें और किस्सों को सुन
पचास बातें हैं वैसे तोह कहने को मेरी ये
पर ख़ुद भी ना जानू मैं धड़कन मेरी क्या कहती है
छह तारों में ही मेरी अब जो ये दुनिया बस्ती है
गीतों में सच पर कुछ बातें तोह दिल में ही रखी हैं
नाज़नीन हुई जो वो महफिल दिल हम भी दे आए थे
क्या हम अपनी तक़दीरी के रेहनुमा बन पाएँगे?
एक मुसाफ़िर ही मैं था हमेशा भूला सा भटका
पर बंजारा बनकर भी तुझको दिल में है रखा
समय को भी अब मैं कहू डरता मैं तुझसे अब नहीं
जो है सो है कहकर मैं जो चलू राहें ख़ुद ही बता दे रास्तें जो हैं सही
बस ये लम्हों में ये दुख दर्दों में बहता हुन दूर अब किनारों से मैं
बस ये लम्हों में ये दुख दर्दों में बहता हुन दूर अब किनारों से मैं
तेरे आँसू मैंने अपने बना तोह लिए पर मेरी बातें क्या तूने बनाई अपनी?
मैं फिर चल दूंगाकिसी और को ढूंढता जिसको फिर बैठकर ये बातें बतलाऊँगा