LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Aksar Yeh Baadal

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ये जो तस्वीरें हैं आसमाँ में तरह-तरह की
बादलों में कई रंग और रूप दिखते हैं
कभी फ़ुर्सत से बैठना मुँडेर को साहिल समझ के
अक्सर ये बादल एक कहानी कहते हैं

किसी की छोटी उंगली पकड़,
गर जो देखो इनको
तो कभी बिल्ली, कभी घोड़ा,
कोई हाथी या ड्रैगन के
न जाने कितने चेहरे-मोहरे बनते रहते हैं

यूँ तो घड़ियों में समाता नहीं ये आसमाँ अब
पर जो कभी सिग्नल पे खड़े खड़े,
एक नज़र चली जाए
तो ग़ौर करना,
घुमड़ते बादल टकटकी लगा हमें देखते रहते हैं
अक्सर ये बादल एक कहानी कहते हैं

कभी-कभी गुड़िया-गुड्डे का सा पूरा घर नज़र आता है
हँसता खेलता नीला आसमाँ, आँखों में उतर आता है
कुछ छोटे नन्हे बादल तो पोता-पोती लगते हैं
ऊपर जो आएँ मेरे, तो आँचल सा ढाँक लेता हूँ चेहरे पे
यूँ कि जैसे ओढ़ लिया हो सारा आसमाँ मैंने

फिर पूँछ और सूँड़ वाले बादल मेरे संग खेला करते हैं
कभी तेज़ पुरवइया हवा, जो उखाड़ती है पुराने दर्द
चल जाए, तो झकझोर देती है सारी तस्वीरों को
बादल की नाव जिस पर मैं अमृत पी के बैठा था
घुल जाती है दूर अनंत में कहीं
चिड़िया की आँखें जो चमकती थीं बादल में
अब मुँद जाती है, जैसे वहाँ थी ही नहीं

क्यूँ ये सब इतनी जल्दी में रहते हैं
अक्सर ये बादल एक कहानी कहते हैं।

WRITERS

Prashant Beybaar

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other