चबाते हुए तहज़ीब की च्युइंगम
जानते हुए कि दरवाज़े के पार भी मैं ही हूँ
कि शायद 'बैडलक' की कालिख निकल जाए
ज़हन में स्टील का तार लेकर उतरती है चीख़
ज़मीन पे नाख़ून घिसने की कुलबुलाहट के साथ
आँखों में लाल मेहँदी घुल जाती है
आनन-फ़ानन में दराज़ से निकाल कर
शराब की पूरी बोतल निगल जाती हूँ
कि उल्टी संग वो बासी लम्हा भी उलट जाए
जो ग़लती से निगल गयी थी कभी
जान ही क्यूँ नहीं जाती साली!
रोज़ तोड़ती हूँ, रोज़ फोड़ती हूँ
तो सूखे आँसू की राख झाड़कर
मुझे तकती है दीवार पे टंगी
शून्य मुझे खींच रहा है भीतर
मैं शून्य में उतर रही हूँ