सीने पे कसती है, दिखता है
कभी मेरी उन साँसों को सीं दो
जो तुम्हारे धुएँ से उधड़ी-उधड़ी हैं
उंगली के बीच दबा जो दम भरते हो
तुम्हारे पूरे दम के मूल में
कुछ मेरे दम की ब्याज मिलेगी
फिर चप्पल से कुचल देते हो
काश कि, मैं भी डब्बे में आती
पहले तुम्हारी क़रीब जेब में