सब याद है ! हाँ, मुझे सब याद है
माँ की रसोई में सौंफ़ का छौंक
भाई ने मारी साइकिल की रौंद
पापा के हाथ के हलवे की मिठास
और वो आई क्या ? कब से रक्खी आस
याद है मुझे, बैठक के कोने में
चचा ने छूने से मना किया था
सब याद है, बस याद नहीं कि
रात के बाद, फिर कैसे रात हुई
क्यूँ भूख लगने सी बात हुई
इक औरत रोज़ यहाँ आ जाती है
या शायद घर में ही रहती है
कहीं देखी देखी सी लगती है
मुझे कुछ कुछ तो ध्यान है मगर
सुबह वाली गोली 'अल्ज़ाइमर' की