LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Yaadon Ki Shawl

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ये कैसा थान है वक़्त का
लम्हा लम्हा खोलूँ तो
उधड़े उधड़े से रेशे निकल रहे हैं
हर-पल यादों की बुनाई से 'पल' फिसल रहे हैं

इस थान से जो काटे थे लिबास
अब बीत चुके हैं
माज़ी की पोशाकें फबती नहीं
यादों की क़मीज़ जँचती नहीं

इस वक़्त के थान में ढूँढो कोई
बिना किरच का हिस्सा
और एक बड़ा सा दिन काट दो

इस दफ़ा शॉल बनानी है याद की
तुम्हें दिन भर ओढ़ूँगा भी
और बिछाऊँगा भी।

WRITERS

Prashant Beybaar

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other