एक दिन मैं कहीं से वापस आ रहा था
और बाइक पर बैठे-बैठे ही पता नहीं
एकदम से मैं रोने लगा, don’t know why?
मैं कहाँ का वासी हूँ क्या मैं इसलिए यहाँ पर हूँ
बन पाया ना यहाँ का वासी हूँ
मैं बढ़ती जलन और बलगम वाली खाँसी हूँ
ना मैं साहसी हूँ, ना यहाँ का वासी हूँ
मैं गगन में घुलकर बनता क्यों ना बारिश हूँ
कसम से मैं यहाँ का ना वारिस हूँ
मैं बढ़ती जलन और बलगम वाली खाँसी हूँ
ना ही मैं शूर, ना ही मैं साहसी हूँ
सुर्ख लाल नसें क्या कहती करने को
कुछ लाल नसों को धीरे-धीरे मरने दो
काबू करके रखने को पिंजरे का होना लाज़मी है
एक लय में चलती, ना करती आवारगी है
सादगी भरी नसों से करता आवारगी है
पिंजरा हर दम सोचे क्यों वो पेश हुआ
पिंजरा हर दम सोचे क्यों हर गुलाब बनता सुआ
पिंजरा हर दम सोचे क्यों वो लाल सुर्ख नसों का पिंजर है
उसमें क्यों ना नसों जैसी सादगी है
पिंजर नसों से लबालब भरे जो
उनका मकसद क्या भटकन और आवारगी है?
मेरा मकसद क्या भटकन और आवारगी है?