LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Meri Chitthi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मुझसे मत डर, ये तो तू ही है
हम दोनों में सालों की दूरी है
कुछ कहना था, सुनने से अच्छा हो
बातें ये कहना ज़रूरी है
आगे अब सहना है काफ़ी कुछ
आगे बस अपना ही साथी तू
पीछे मत मुड़ना, तू चलते जा
माँ–बाप से रहना है काफ़ी दूर
ये दुनिया जो चाहती वो होना मत
गैरों की बातों पे रोना मत
राहों में नफ़रत की बारिश हो
उसमें इस दिल को भिगोना मत
तू थोड़ा अलग
और ये तुझपे श्राप है
कोई तुझको समझना चाहता नहीं
दिल तेरा नाज़ुक तू दरवाज़े बंद रख
ये छाती में दर्द मुझको भाता नहीं
और रात को सोने जब जाता है
याद से कमरे का दरवाज़ा बंद रखना
मुझको कोई कहता ये उस दिन
तो आज मैं ख़ुद को शायद माफ़ भी कर सकता
बिखर सकता, चलते हुए
तू शेर है अर्नब, तू कर लेगा
डरना मत
हर चोट को नज़्में समझाके
तू झोली में भर लेना
१० साल की उम्र में घर से तू चल देगा
चाहकर भी आएगा वापस नहीं
लौटेगा जब, तू होगा कोई और
दुआ मेरी, रब तुझको ताक़त दे
हिफ़ाज़त से रखना हर याद को
इनसे ही तुझको सब जानेंगे
यादें ही ज़िंदगी रंगती हैं
रंगों को लेकर तू रंग देना हाथ अपने
माफ़ी में साहस ज़रूरी है
माफ़ कर देना जो दिल तेरा तोड़ेगी
और तुझको पाने की प्यास में
जलकर एक रोज़ वो तुझको ही खो देगी
ज़ख़्मों के पार जब पहुँचेगा
फिर से हम रु-ब-रू होंगे वहाँ पे
जाना फिर वापस तू अर्नब के पास
उसको कुछ बातें बताने
कोई मेरा नहीं बचा यहाँ पे
कोई तो आ यहाँ, मुझे बचा ले
कोई मेरा नहीं बचा यहाँ पे
कोई तो आ यहाँ, मुझे बचा ले
नहीं बचा यहाँ पे
मुझे बचा ले

WRITERS

Arnab Chakraborty

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist