मैं करूँ आग्रह तेरे ते, मने चाहिए कोन्या संग तेरा
पार्वती म्हारा मेल नहीं, फेर करे ध्यान क्यूँ भंग मेरा
मने भोला भोला कहवे सृष्टि, सारी दुनिया मेरी है
सुख की ना मेरे धोरें कुंजी, बाकी इच्छा तेरी है
तने महल ते बाहर ना देखी दुनिया, दुख घणे संसार में
मैं सबकी पीड़ा सहन आला, हर जीत में भी हार हार में
पंचभूत में कैलाशी, मेरा डेरा है श्मशान में
मैं वो ना हूँ जो आजकल ये लोग दिखावे गण्या में
नशा के पाछे पड़े लोग, मेरे नाम पे चेतन चिलम करे
धर्म का धंधा बना गरया, ना कदे सोच पे इल्म करे
कई वर्षा तक चले समाधि, तीज त्योहार आला ना
भाग्य विधाता कहवे मने, मैं अच्छे भाग आला ना
परिवार ना देख्या मने कदे, मैं दुष्ट का संहार करूँ
सर्प बघेरे बिछू बन में, भस्म ते मैं श्रृंगार करूँ
मेरा प्रेम विभाजित दुनिया में, ना आवे रंग तने जीने में
ना और किसे ने भेजता मैं, मेरे राम बसे हैं सीने में
मैं ही चीर विश्राम हूँ, मैं किशन कन्हैया राम हूँ
हूँ श्मशान का ठौर भले, भक्त का दिव्य धाम हूँ
अलख जगाऊँ दुनिया में, और समय भी मेरी गेल चले
१०-१० अश्व हैं रथ में तेरे, मेरी गेल्या नंदी बैल चले
जन्म मरण ते परे हूँ मैं, मने समझ कोई भी पाया ना
अंधकार घणा इस दुनिया में, जो मैं भी दूर कर पाया ना
साध अघोर विभोर हूँ घोर, के रूप का और बखान करूँ
बर्फ आग में रहन आला, तेरा क्यूकर तैयार मकान करूँ
गौट ना मेरा ब्योत ना मेरा, ये उलझी मेरी लता रहवे
सुख आले मने रोज भेजे, दुख आले मेरी खता ख्वे
पहला सती बिछड़गी मेरे ते, अब तने ना मैं खो सकता
या दुनिया भी मेरी बालक है, ना तेरे पाछे रो सकता
तने चुप कराऊँ, समझाऊँ मेरे भीतर अब भाव नहीं
दुख मिलेगा अपारंपार, तने तेरा भरे एक भी घाव नहीं
इस दुनिया ते भी पहले मैं, और रहूँगा इसके बाद भी
शून्य हूँ आदि अनादि, अंत आरंभ बर्बाद भी