आजा मैं लेके चलूँ, ऐसी एक डगर
अगर इन लब्ज़ों की करले थोड़ी तू कदर
रोशन होगी मंज़िल, सुहाना ये सफर
हर शाम महफ़िल, थोड़ा करले बस सबर
काले बादलों में, लेंगे बारिश का मज़ा
तेज़ आंधियों में, खुद ही कर लेंगे रज़ा
धूप के आने से, खिल उठेगा ये समा
और हंस लेंगे हम तुम, इन फूलों की तरह
हसीं वादियों में, आसमान से मिलेंगे
बातें ना ज़रूरी, लब्ज़ आँखों से पढ़ेंगे
अनमोल से वो पल, जब शरारतें करेंगे
मिल गए जो हम तुम तो साथ ही मरेंगे
इन रास्तों में, कुछ कमी सी ही रहेगी
ये जो फाल्स हैं, कैसे मेरी आरज़ू सहेगी
मन है बेचैन, पर ये आँखें ना बहेगी
क्योंकि ख़्वाबों में तो तू साथ ना चलेगी
आजा मैं लेके चलूँ, ऐसी एक डगर
अगर इन लब्ज़ों की करले थोड़ी तू कदर
रोशन होगी मंज़िल, सुहाना ये सफर
हर शाम महफ़िल, थोड़ा करले बस सबर
है ज़िंदगी बदलती, इसमें मेरा क्या कसूर
रंगीन मेरी हस्ती, जिसपे धुन का फितूर
मस्त ज़िंदगी है, रखता दिक्कतों को दूर
कर चला ये मान, फिरभी तेरे इश्क़ का सुरूर
जी हुज़ूर, ज़रूर, यही तो इश्क़ की हैं बातें
क़बूल, मुझे भी, दिल से तेरे वादियाँ
मशहूर, हो रहे, अपने तारे जगमगाते
दुनियावाले क्या जानते, अपने बेज़ुबान इरादे
जैसे चाँद और तारे दिल मैं जो रौशनी फैलते
दुनिया से छुपाके, सपनों में बसाके
तेरे नाम की लकीरें, अपने आँसू से मिटाके
चल दिया है ये दिल, तुझको ख़्वाब ही बनाके
तेरे पीछे ही ये भागे, अपना होश सब गवाके
समझे अरोगेंट, मैं तो लड़का सीधा सधा
थोड़ा अंजान, सिर्फ़ सुकून है इरादा
खुदमे ही मगन मैं, लिखता हूँ मैं ज़माना
पर यूँ तो एक मुसाफ़िर, जिसका कोई ना ठिकाना
आजा मैं लेके चलूँ, ऐसी एक डगर
अगर इन लब्ज़ों की करले थोड़ी तू कदर
रोशन होगी मंज़िल, सुहाना ये सफर
हर शाम महफ़िल, थोड़ा करले बस सबर
आजा मैं लेके चलूँ, ऐसी एक डगर
अगर इन लब्ज़ों की करले थोड़ी तू कदर
रोशन होगी मंज़िल, सुहाना ये सफर
हर शाम महफ़िल, थोड़ा करले बस सबर