[#Sanskrit #Skanda_Purana:Kashi_Khanda
अन्यक्षेत्रे कृतं पापं पुण्यक्षेत्रे विनश्यति।
पुण्यक्षेत्रे कृतं पापं वाराणसी विनश्यति॥
अन्य स्थानों के पाप काशी में धुल जाते हैं,
पर काशी में किए गए अपराध और पाप कहीं नष्ट नहीं होते।
स्वयं काल भैरव उसका हिसाब लिखते हैं।
ये पत्थर की ईंटें नहीं, ये जागृत स्वाभिमान है,
सहस्र वर्षों की प्रतीक्षा, ये शिव का ही विधान है।
गंगा की धारा व्याकुल थी, अपने पिता से मिलने को,
अब मार्ग प्रशस्त हुआ है, ज्ञान-पुष्प के खिलने को।
"कासियिल वाऴ्वदु पुण्णियम्, इदु शिव-शक्ति संगमम्!"
रामेश्वरम का कलश यहाँ, जब विश्वनाथ पर गिरता है,
तब उत्तर-दक्षिण का भेद मिटे, पूरा भारत यहाँ मिलता है।
ये गलियाँ तंग नहीं अब, ये हृदय का विस्तार है,
तुम जिसे निर्माण कहते, वो काल का चमत्कार है!
ये महादेव का संकल्प है, सनातन के पुनरुत्थान का, ये एकमात्र विकल्प है।
अनुशासन ही अर्चन है, शिष्टाचार ही सार है, ये काशी का पुनर्जन्म, ये काल का हुंकार है!
अब उनकी सुनो जो 'रॉ एस्थेटिक' का रोना रोते हैं,
जो अव्यवस्था की चादर तान, गहरी निद्रा में सोते हैं।
तुम्हें गंदगी में 'कल्चर' दिखा? भक्त का अपमान नहीं?
सीलन भरी उन गलियों में, क्या दिखा तुम्हें सम्मान नहीं?
कैमरा ऑन, विवेक ऑफ, तुम रील बनाने आते हो?
महादेव के प्रांगण में, तुम केवल शोर मचाते हो?
'हेरिटेज' के रक्षक बनकर, सत्य को क्यों झुठलाते हो?
ज्ञानवापी के नंदी की, प्रतीक्षा क्यों भूल जाते हो?
तब कहाँ था एस्थेटिक तुम्हारा?
तब कहाँ तुम्हारा ज्ञान गया?
ये 'विनाश' नहीं 'न्याय' है,
"शिव सन्निधि, मोक्ष मार्गमु... आनंदवनम् इदि।"
यहाँ मरण भी मंगल है, यहाँ धूल भी चंदन है,
पर मुक्ति के इस द्वार पे, अनुशासन ही वंदन है।
लाइन में खड़ा वो वृद्ध भक्त, जब अश्रुपूर्ण हो जाता है,
तब सुलभ दर्शन की गरिमा, ये जग समझ पाता है।
[#Sanskrit #Rigved:10:121]
हिरण्यगर्भः समवर्तताग्रे भूतस्य जातः पतिरेक आसीत्।
त्रिलोचन के तट पे बैठा, 'ब्रह्म' का ये संकल्प है,
हिरण्यगर्भेश्वर के शिखर से, गूँजता ये विकल्प है।
ये किसी व्यक्ति का नहीं, ये 'ब्रह्म' का विधान है,
काशी की इस भव्यता में, भक्त का सम्मान है!
यहाँ से काल बदलता है, यहाँ से सत्य निकलता है,
त्रिलोचन की अग्नि में, हर पाखंड ही जलता है।
[#Sanskrit #Kaal_Bhaivav_Ashtkam]
भानुकोटिभास्वरं भवाब्धितारकं परं, नीलकण्ठमीप्सितार्थदायकं त्रिलोचनम्।
खड़ा यहाँ कालभैरव, हाथ में लिए वो दण्ड है,
दम्भ जिसका चूर करे, जो बना फिरता प्रचण्ड है!
नियम तोड़ने वाले सुन-तेरा मद यहाँ धूल होगा,
महादेव के न्याय में, हर कुकर्म एक भूल होगा।
रील के पाखंडी, और भीड़ के वो व्याभिचारी,
कोतवाल की नज़र में, तुम सब हो अपराधी!
भक्ति और मर्यादा का संगम ही, 'ब्रह्म' का संकल्प है!
ये भव्य काशी है! कोतवाल का न्याय है! 'ब्रह्म' का