ये काली रातें कटें ना तेरे बिन यहाँ
ना आए यकीन मुझे, तू मेरा ना रहा
ऐ जाने वाले ज़रा तू इतना तो बता
रखूँ तुझे याद या जीना भूल जाऊँ ज़माना
अब बस तेरी याद, याद, यादों का फ़साना
करे फ़रियाद दिल के, तू भूल ना जाना
ये दिल दरिया तेरी ही ओर डूबता जाए
है मुझे तेरी आदतें, आसान नहीं भुलाना
मैं किसी शाम का एक अँधेरा था
मेरी सुबह के ख़्वाब में बैठा था
क्यों छोड़ गया तू मुझको लापता
ये काली रातें कटें ना तेरे बिन यहाँ
ना आए यकीन मुझे, तू मेरा ना रहा
ऐ जाने वाले ज़रा तू इतना तो बता
रखूँ तुझे याद या जीना भूल जाऊँ ज़माना
मैं कर चुका कोशिश भुलाने की
सोचे बिना तुझे बीता ना दिन
मेरा तू ही किनारा था, रौशनी का
तू ही नशा मेरा, तू ही दुआ मेरी
तू ही क़रीबी, तू दोस्त भी था
मैं किसके सहारे से साँस लूँ
सुबह उठूँ, दिखे चेहरा नहीं तेरा
मैं बिस्तर से किसे आवाज़ दूँ
किसे मनाऊँ मैं, किसे हँसाऊँ
क्या फ़र्क दीवारों में जितनी भी सजा लूँ ये
किस्से बताऊँ बता ये आधा-आधा
तेरा आधा, बाकी हिस्सा मेरा
क्या रखूँ तुझे मेरी याद में
कि तू बस एक ख़्वाब था मेरा
ये काली रातें कटें ना तेरे बिन यहाँ
ना आए यकीन मुझे, तू मेरा ना रहा
ऐ जाने वाले ज़रा तू इतना तो बता
रखूँ तुझे याद या जीना भूल जाऊँ ज़माना