आसमान से छट गए बादल धरती पुरी बान भरी
अर्जुन जी ने देखा मंज़र फिर से युद्ध में जान भरी
दो भाइयों में बढ़ गई बात आज़मा रहे दो–दो हाथ
कौन है सबसे शक्तिशाली बाणों ने फिर उड़ान भरी
शस्त्र विद्या में अंगराज की शक्ति का आभास हुआ
सूत पुत्र थे कह रहे जिसको क्षत्रिये का एहसास हुआ
एक बराबर दोनों घोषित कर दिए गए थे बल को अंक के
रण में ऐसे लड़े हैं योद्धा जैसा दृश्य ख़ास हुआ
भीष्मपितामह आगे बढ़कर हस्तिनापुर की बात करें
धृतराष्ट्र की जगह युधिष्ठिर को घोषित सम्राट करें
दुर्योधन से सह ना हुआ ना कैसे फिर से छिन्न सिंहासन
आग लगा दूँ जी चाहता है फिर तो मैं ही करूँगा शासन
दुर्योधन ने लेना है बदला मन में ऐसी ठान रखी थी
धर्मराज की दुर्बलता मामा शकुनी ने जान रखी थी
पासों का शुरू खेल हुआ हर दाँव था ऐसा फ़ेल हुआ
फिर रणभूमि तक बात जा पहुँची राजनीति का खेल हुआ
कौरव पांडव आमने–सामने कुरुक्षेत्र मैदान में
अर्जुन जी ने कहा हे भगवान नहीं ले सकता ये जान मैं
श्रीकृष्ण सिखाए पार्थ को ज़रा समझो कहने के अर्थ को
ये जान नहीं ले रहे आप करो बस अदा ये अपने फ़र्ज़ को
कर्ण लड़े जब रणभूमि में पार्थ का चल ना पाया ज़ोर
एक तरफ था मित्र वचन और एक तरफ अर्जुन का शोर
सूर्यपुत्र की ताक़त को न पार्थ अभी तक जान सके
बल प्रदर्शन करे बराबर कर्ण बात का ध्यान रखे
प्राण नहीं लूँगा वचन दिया है पुत्र बचेंगे ज़िंदा पाँच
आपने बेसक प्यार दिया नहीं पुत्र को आने दूँ ना आँच
मांग लो जो मैं वो दे दूँ अर्जुन को ना कुछ होने दूँ
माता का भी वचन निभाऊँ पुत्र बचे तभी आपके पाँच