LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Shree Ram

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
शिव धनुष को तोड़ प्रभु ने सिया के मन को भाया
मुमकिन कार्य वो किया जो कोई भी न कर पाया
अयोध्या में खुशियाँ छा गईं श्रीराम संग सिया की शादी
पावन हो गई नगरी तब जब पड़ा प्रभु का साया
महाराज ने भरी सभा में राजा नाम एलान किया
श्रीराम ने चरण स्पर्श कर पिता जी को प्रणाम किया
सभा की सारी बातें सुन और देख रही थी मंथरा
तभी षड्यंत्र सा रचने का ही सबसे पहला काम किया
वनवास पे भेजो पुत्र को, महाराज मेरा वचन निभाओ
मेरा पुत्र भी सबमें बड़ा है, मेरे पुत्र को राजा बनाओ
ऐसा करो महारानी—ना महारानी ने एक मानी ना
पुत्र को मुझसे दूर करो, ना इतना ज़्यादा मत तड़पाओ

वन में रहे वनवासी बनकर, वचन निभाना पहला काम
जीव और जंतु हाथ बँटाते, मिलकर गा रहे जय सिया राम
माँ के हाथ में चिड़िया ने जब ला करके एक पुष्प रखा
माँ को देख के प्यार सा आया, वन में गूँज उठा फिर नाम
भेष बदल कर शूर्पणखा जब पंचवटी में आई
प्रभु राम के लिए विवाह का प्रस्ताव भी लाई
अर्धांगिनी मेरी तो सिया है, लक्ष्मण मेरा भाई
शूर्पणखा थी ज़िद्दी बड़ी, ना बात हज़म कर पाई

अपमान का बदला लेने लंकापति ने खेल रचाया
मारीच को स्वर्ण रूप का सुंदर सा एक हिरण बनाया
हिरण देख के माँ ने प्रभु से इच्छा कर दी ज़ाहिर
प्रभु गए हिरण के पीछे, बोले—अभी मैं आया
माँ सीता ने देखी झलक, प्रभु राम से बोला लाने को
मन ही मन में भावुक हो रही, स्वर्ण सा हिरण पाने को
पता चला जब प्रभु राम को, हिरण एक छलावा है
फिर एक शस्त्र था ऐसा चलाया, सच्चाई आज़माने को
मारीच था हिरण भेष में, प्रभु के स्वर में करी पुकार
माँ सीता तब घबराई और लक्ष्मण जी से किया विचार
लक्ष्मण जी ने जाते-जाते लक्ष्मण रेखा खींच दी
माँ सीता से करी गुज़ारिश—आप न करना इसको पार

WRITERS

Himanshu Saluja

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other