रैन बसेरा इसका कुछ ना, ऐसे ही मिल जावेगा
सुनले साधु क्या बतलावे, कल को फिर पछतावेगा
भेद लिये बैठा है ये तो, यो ही सच समझावेगा
जो बोवेगा जैसा दाना, वैसा ही फल पावेगा
यो बैरागी रैवे, यो सन्यासी रैवे
कोई आवे जावे देखे ना,यो खुदमें ही रैवे.....२
किसी की बातों में आवे ना यो, दुनिया दारी में ना झांके
चाहे कोई बहकावे इसे, आवे किसी के ना झाँसे
रैवे बस अपने में खोया, यो तो कितनी रात ना सोया
मन से त्याग के ये तो माया, जप में डूबा रैवे रे
इसे माया ना भावे, यो तो कुछ भी ना चावे
इसे किसी बात का मोह नही, बस माला ही जापे
यो बैरागी रैवे, यो सन्यासी रैवे
कोई आवे जावे देखे ना,यो खुदमें ही रैवे..
जग भागे जिसके पाछे इसे भावे ना
बेफ़िक्री मैं रैवे भेद बतावे ना
कहाँ कहाँ क्या खोजे कोई क्या जाने
दुनिया दारी इसकी समझ में आवे ना
क्या खोया और पाया इससे घबरावे ना
यो जटा जूट धारी, भटके दुनिया सारी
इसे किसी बात का लोभ नही, बस मन मोजि रैवे
यो बैरागी रैवे, यो सन्यासी रैवे
कोई आवे जावे देखे ना,यो खुदमें ही रैवे..