तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
ज़ुबां पर आज दिल की बात आ गई
तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
ज़ुबां पर आज दिल की बात आ गई
क्या खूब आँखें हैं तेरी, इनमें ज़िन्दगानी है मेरी
क्या खूब आँखें हैं तेरी, इनमें ज़िन्दगानी है मेरी
जी लेंगे हम देख-देख कर इनको
तू ही तू ख्वाबों में है, ना दूजा कोई और
ज़ुबां पर आज दिल की बात आ गई
तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
ज़ुबां पर आज दिल की बात आ गई
सुन्दरता तूने वो पाई, नाज़ है तुझपे ख़ुदाई
नाज़ नहीं अपने पर फिर भी तुझको
दिल का हसीन तेरे जैसा ना देखा कहीं और
ज़ुबां पर आज दिल की बात आ गई
तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
ज़ुबां पर आज दिल की बात आ गई
बातों में तेरी इक अदा है, तेरी अदा में वफ़ा है
फिर-फिर तुझसे मिलने को जी चाहे
दिल में इतना प्यार लिए ना आया कोई और
ज़ुबां पर आज दिल की बात आ गई
तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
ज़ुबां पर आज दिल की बात आ गई