मिलें दो बात करने मन में तेरे साथ चलने
साथ बैठ आँख बंद सोच मंद या है
दोनों क्यूं है कष्ट में ये प्रश्न है जहान से
बातें ये बया ना करके करते ख़ुद से फ़ैसला
फिर भी मन में वेदना कि क्यूं है करते भेद ना
तेरे याद में नहीं, गौर कितना तुमपे है
जो पल थे पलटे याद में वो बातें आज बुनते है
इस पल में पलकें नम सही वो यादें चुनते हैं
हा कल अकल में दम सही ना बातें बेवजह
हा गलतियां सुधारी तो फिर क्यूं लू मैं सज़ा
हर कोने में खोने का डर है क्यूं बसा
इन बातों को मन में ही देता मैं दबा
पीढ़ा ही गलत फिर क्या काम की दवा
बस नाम की दुआ है कुआँ ये भरता दर्द से
गिरता उसमें तैरना मैं जानूँ करता हरकतें
सर कटे कटे ना अब ये हौसला मेरा
प्यार इतना तुमको घोसले में भी जगह दू
बैठना ना बैठाना अब तुमपे है
उड़ना या गिरना ये भी अब तुमपे है
गिर के लौट आना या ना आना तुमपे है
लौट आना ना तो लौटा देना हौसला मेरा
चील बनता बादलों में फ़ैसला मेरा
मिलें दो बात करने हर खुशी में साथ चलने
मिले दो बात करने गम के दोनों हाथ धरने
मिले ना मंज़िलें दो बातों की तरह
मिला दे बातें सारी यादों की तरह
वो मन के घोंसले में हौसला जो दे गई
मैं देखु आईने में ख़ौफ़ था जो है नहीं
है पंछी उड़ते साथ चील के कहा
है बस दो मछलियां झील में कहा'
है सारी दुनिया की बुनियादें
यहाँ मैं बैठा रोता याद करता बुनी यादें