पहाड़ों से मिलकर, सूरज तलाशेंगे
अंधेरों को चीर कर, सूरज तलाशेंगे
तारों को सुन लेंगे और, सूरज तलाशेंगे
बादलों को खोलेंगे पर, सूरज तलाशेंगे
खोजें ये चारों दिशा, खिलती है धूप कहाँ
है बस अंधेरा घना, मिलती खुशियाँ हैं कहाँ
हे हे हे हे सन्नाटों को शोर कर, सूरज तलाशेंगे
रातों को टटोलकर, सूरज तलाशेंगे
चाँद को जलाएंगे और, सूरज तलाशेंगे
आसमान को तोलेंगे पर, सूरज तलाशेंगे
जाएँ तो जाएँ कहाँ, खतरे हैं चारों दिशा
मंज़िल का नामोनिशाँ, धुँधला मंज़र है यहाँ
पहाड़ों से मिलकर, सूरज तलाशेंगे
अंधेरों को चीर कर, सूरज तलाशेंगे
तारों को सुन लेंगे और, सूरज तलाशेंगे
बादलों को खोलेंगे पर, सूरज तलाशेंगे