LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Zindagi Tujh Ko Jiya Hai

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
जिन्दगी तुझको जिया है कोई अफ़सोस नहीं
ज़हर ख़ुद मैंने पिया है कोई अफ़सोस नहीं
जिन्दगी तुझको जिया है कोई अफ़सोस नहीं
ज़हर ख़ुद मैंने पिया है कोई अफ़सोस नहीं

मैंने मुजरिम को भी मुजरिम न कहा दुनिया में
मैंने मुजरिम को भी मुजरिम न कहा दुनिया में
बस यही जुर्म किया है कोई अफ़सोस नहीं
ज़हर ख़ुद मैंने पिया है कोई अफ़सोस नहीं

मेरी क़िस्मत में जो लिखे थे उन्ही काँटों से
मेरी क़िस्मत में जो लिखे थे उन्ही काँटों से
दिल के ज़ख्मों को सिया है कोई अफ़सोस नही
ज़हर ख़ुद मैंने पिया है कोई अफ़सोस नहीं

अब गिरे संग के शीशों की हो बारिश फ़ाकिर
अब गिरे संग के शीशों की हो बारिश फ़ाकिर
अब कफ़न ओढ़ लिया है कोई अफ़सोस नहीं
ज़हर ख़ुद मैंने पिया है कोई अफ़सोस नहीं
जिन्दगी तुझको जिया है कोई अफ़सोस नहीं

WRITERS

JAGJIT SINGH, SUDARSHAN FAAKIR

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist