बेवफ़ा बेहया ना यार चाहिए
जो खेले जिस्मों से ना ऐसा प्यार चाहिए
जिसके लिए छोड़ गया दिखने में कैसी है
वफ़ा से थोड़ा दूर है क्या वो तेरे जैसी है
प्यार किया था हद से ज़्यादा
बदले में धोखे वसूल रहे हैं
बदले यार मेरा प्यार हाँ जैसे रात हो
बेशर्म है आरिश ना किसी के साथ हो
वो तोड़ता है दिल मिला के हाथ को
कर रही हूँ मैं बयाँ अपने हालात को
बातों बातों में वो बातें करता है तारों की
यही उसकी बातें हैं जो बातें हैं सारों की
ख़ुदा जाने कैसे कैसे किसको लूटा है
मैं भी एक बेचारी थी हाँ गिनती हज़ारों में