हाँ लगता मुश्किल है जो कर रहा मैं
हाँ कागज खाली पर मन भर रहा है
है आंसू काफी पर ना गम नया है
है मंजिलें पर अब सफर ही ना है
यूँ तो मैं लिख दूँ गाने पर उसमें क्या रखा है
लिख दे तो बातें वो ही जिसका कोई हल ही ना है
अब मैं हूँ यादों में ही खुद के सवालों में ही
जवाबों में अब क्या है सच होता ज़हरीला है
हाँ मैंने देख ली अब सारी वो सज़ाएं हैं, सज़ाएं हैं
क्या खेद होगा अब बची नहीं गुजारिश हैं, गुजारिश हैं
इसी के बारे में मैं लिख नहीं पाता
तो क्या मतलब की आवाज़िशें और क्यों हुई ये बंदिशें
तो फिर मैं जीता एक दुनिया की खोज में
जहां नहीं हो खुशियां वहां मिले बस अश्क हैं
अब क्यों ये कह दूं कि अकेला हूं मैं
जब लिखता हूं मैं ये किताबें संग हैं
अब क्यों ये सोचूं कि मेहमान हूं मैं
अंजान लोग भी तो सुन रहे हैं
तो क्या अब होता आगे मुझको ये ना पता है
मैं तो नादान सा था कागज जब ही मिला था
अब सब कुछ लिख दिया है क्या अब कुछ ना बचा है
जितने थे आंसू रोके वो सब अब बह रहा है
हाँ लगता मुश्किल है जो कर रहा मैं हाँ
यूँ तो मैं हो जाऊँ ठीक ही
क्या मुझे पर मिल गई है खुशी
ओ रबा तू सब मुझे बता दे ना
हाँ टूट के जब दरपे तेरे आऊंगा
फिर आऊंगा फिर आऊंगा फिर आऊंगा फिर आऊंगा, हा हा