LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Behti Bhi Nahi Aankhen

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
जो बीत गया सो बीत गया
फिर वही सन्नाटा माज़ी का
बोलती आँखें भी ख़ामोश हो गयीं
बहती भी नहीं आँखें
कहती भी नहीं आँखें

बहती भी नहीं आँखें
कहती भी नहीं आँखें
बहती भी नहीं आँखें
कहती भी नहीं आँखें
इन गूँगी ज़बानो में
इन गूँगी ज़बानो में
अब कोई नहीं रहता
बहती भी नहीं आँखें
कहती भी नहीं आँखें

जब आप थे आँखें भी
लबरेज़ ही रहतीं थीं

जब आप थे आँखें भी
लबरेज़ ही रहतीं थीं
इन खुश्क ठिकानो में
इन खुश्क ठिकानो में
अब कोई नहीं रहता
बहती भी नहीं आँखें
कहती भी नहीं आँखें

एक आँधी सी चलती है
बौराई सी आँखों में
एक आँधी सी चलती है
बौराई सी आँखों में
इन ख़ाली मकानों में
इन ख़ाली मकानों में
अब कोई नहीं रहता
बहती भी नहीं आँखें
कहती भी नहीं आँखें

कुछ लोग नए आकर
ठहरे हैं सराए में
कुछ लोग नए आकर
ठहरे हैं सराए में
उन पिछले घरानो में
उन पिछले घरानो में
अब कोई नहीं रहता
बहती भी नहीं आँखें
कहती भी नहीं आँखें
इन गूँगी ज़बानो में
इन गूँगी ज़बानो में
अब कोई नहीं रहता
बहती भी नहीं आँखें
कहती भी नहीं आँखें

WRITERS

Gulzar

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, MUSIC SERVICES, INC.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist