देवी यश वैभव धन की भाग्य बदलती निर्धन की
बन शोभा घर आंगन की मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ

दीपावली की रेन में मांगे मन सुख चैन हैं
राह तके मेरे नैन हैं मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ

खुशियों के इस रंग में बसो हृदय अंग अंग में
लेकर गणपति संग में मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ

साफ सफाई कर घर द्वार हमने सजा के वंदनवार
नमन करे माँ बारम्बार मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
साफ सफाई कर घर द्वार हमने सजा के वंदनवार
नमन करे माँ बारम्बार मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
देवी यश वैभव धन की भाग्य बदलती निर्धन की
बन शोभा घर आंगन की मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
देवी यश वैभव धन की भाग्य बदलती निर्धन की
बन शोभा घर आंगन की मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
हमें दर्शन की प्यास है माँ बस तुझसे ही आस है
तेरे बिन मन ये उदास है मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ

बैठ कमल के आसन माँ लेकर संग उलूक वाहन माँ
सजा आभूषण निज तन माँ मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
बैठ कमल के आसन माँ साजो सुंदर वाहन माँ
सजा आभूषण निज तन माँ साजो सुंदर वाहन माँ
देवी यश वैभव धन की भाग्य बदलती निर्धन की
बन शोभा घर आंगन की मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
देवी यश वैभव धन की भाग्य बदलती निर्धन की
बन शोभा घर आंगन की मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
दुःख दारिद्र मिटाने को कष्टों से मुक्ति दिलाने को
प्रेम सुधा बरसाने को मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ

तुम ही चलाती घर बार माँ तुझसे चले संसार माँ
कर सुखो की कर बौछार माँ मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
तुम ही चलाती घर बार माँ तुझसे चले संसार माँ
कर सुखो की कर बौछार माँ मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
देवी यश वैभव धन की भाग्य बदलती निर्धन की
बन शोभा घर आंगन की मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
पूजा जिस नर नार ने देवी उनको तार ने
सबका जीवन संवार ने मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ

कमला कमली वाली हो हरि प्रिया ममता वाली हो
संतन की रखवाली को मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
कमला कमली वाली हो हरि प्रिया ममता वाली हो
संतन की रखवाली को मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
देवी यश वैभव धन की भाग्य बदलती निर्धन की
बन शोभा घर आंगन की मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
देवी यश वैभव धन की भाग्य बदलती निर्धन की
बन शोभा घर आंगन की मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ
जग जननी कल्याणी माँ पद्मालया भव तारिणी माँ
सर्वोत्तम फल दायिनी माँ मेरे घर आओ लक्ष्मी माँ

धन गज आदि लक्ष्मी माँ विजय ऐश्वर्य लक्ष्मी माँ
धान्य वीर सन्तान लक्ष्मी घर आओ अष्ट लक्ष्मी माँ