चढ़ी है मुझे मस्ती राधा नाम की
चढ़ी है मुझे मस्ती राधा नाम की
जो है दीवानी - जो है दीवानी
जो है दीवानी - है दीवानी मेरे श्याम की
चढ़ी है मुझे मस्ती राधा नाम की
वृंदावन की गलीयो में श्री राधे राधे राधे
जब तक ना हो दर्शन तेरे भक्त रहे आधे
एक बार जो आए जाने ना दे खुशबू तेरे धाम की
चढ़ी है मुझे मस्ती राधा नाम की
श्याम हमारा दिल है और धड़कन राधे राधे
जुदा तुम्हे ना होने ना दे करते ये वादे
ओ राधे राधे कहते थके ना राधे है श्याम की
चढ़ी है मुझे मस्ती राधा नाम की