साँसों में है भारीपन, आँखों में है एक खालीपन
ख़्वाबों के मैं खड़ी समंदर में, जाने क्या साहिलों का मन
है ये हक़ीक़त भी धुआँ, सपनों का गहरा सा कुआँ
पानी इसका है दे रहा राहतें, प्यासी कब से थी ये ज़ुबान
पाना ख़्वाबों का आसमान, खो के सच्चाई का ये जहाँ
ओ ओ वैसे जो अब सच है वो पहले ख़्वाब था, चल दे तू सोचे बिन कहाँ
ओ ओ उड़े उड़े उड़े ओ बंजारे, उड़े उड़े उड़े
उड़े उड़े उड़े ओ बंजारे, उड़े उड़े उड़े
उड़े उड़े उड़े ओ बंजारे, उड़े उड़े उड़े
उड़े उड़े उड़े ओ बंजारे, उड़े उड़े उड़े
चले भीड़ में बस हल्ला, भले चीखे तू चिल्ला
सुनकर करे अनसुना यहाँ, यही तो होता है हाँ
उसी बस एक घेरे में, पूरा जीवन घूम रहा
जब लौटते घर को महसूस, अधूरा होता है हाँ
इसी क़ैद में जी ले सारे, ज़ंजीर ये तोड़ न पाए
सपनों में ही हो जाते हैं, हम आज़ाद ओ वोहू
वहीं वो मिलते बंजारे, दोनों जाने-पहचाने
अनजाने वो होके भी हो बेगाने वोहू
ख़्वाब मेरे मुझको ही ना समझ आएँ.., समझाए.. कोई समझाए.. समझाए..
जैसे रेत पे दिखे मृगतृष्णाएँ.., तरसाए.. ना हाथ आए.. तरसाए..
ख़ाली नींद की ये सड़कों को भर जाएँ.., भर जाएँ.. ये तो भर जाएँ.. भर जाएँ..
मेरे ख़्वाब मुझको ही ना समझ आएँ समझाए कोई समझाए समझाए
ओ जिसे माना ज़मीन लो वो ही दलदल निकली है पाँव तले पाँव तले
ओ कहीं इसमें ही गिरता ना जाऊँ मैं तो ओ रब्बा
मुझे ख़्वाब है रोकते देते ना जागने ना वो रातों को रातों को
ओ मेरी बेचैनी बढ़ती ही जाए सोचूँ चल कहीं उड़ कहीं उड़ कहीं
उड़े उड़े उड़े ओ बंजारे उड़े उड़े उड़े उड़े उड़े उड़े ओ बंजारे उड़े उड़े उड़े
उड़े उड़े उड़े ओ बंजारे उड़े उड़े उड़े उड़े उड़े उड़े ओ बंजारे उड़े उड़े उड़े