LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Daastan-e-Khwaab

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
सुनाना चाहता मेरे सारे राज़ ये
सभी का स्वागत दास्तान-ए-ख़्वाब में
द्वार एक लोग पाँच खड़े सामने
ये सारा लेखा जोखा मेरा उनके हाथ में
झूठ के मुखौटे चेहरे पर ये जानते
सभी का स्वागत दास्तान-ए-ख़्वाब में

काम की बात हाँ, मैंने जान ली आज
या परछाई को मारके, खुदकी जान ली आज
मेरी आत्मा ने सुना तो ये टाल दी बात
तीसरे ने देखे मेरे हाथ के घाव
चौथे ने पूछे मेरे रात के हाल
और पाँचवे ने देखी मेरे हाथ में देखी मशाल
तो उसी ने निकाली हर बात की खाल

निकल ही गया हूँ अब मैं सड़कों में
ना जाने क्यों ना पहुँच पाता घर को मैं
अकेला बैठा खुदसे करता समझौते
ये मेरी खुदसे बातें तुम ना समझोगे

डूबता असरार के तालाब में मैं
ये लोग मन से टूटे स्वभाव से हैं
खुदी में करता खुदी तलाश ये मैं
पर हम भी तो लफ़्ज़ों के ही व्यापार में हैं

घर में शांति तो भी होता शोर सभी के मन में भरा चोर
हम माने खुदी में या माने अपनी गलतियाँ भी
झुक के सुधरते जो खुद में दिखी कमियाँ थीं
बदलने की चाहत सभी में आज तो
पर कितनों ने शीशे में देख खुदी की पहचान की

हम भी हैं उन्हीं में जो खाई में गिर कर समझते
गिराते खाई में वो हमारे कू करम थे
भागता खुदी से, बचना चाहता आज से
ऊपर बढ़ने की चाहत पूरे करने ख़्वाब ये

कुछ घंटे भी ना होए अभी मुझे ख़्वाब देखे
पर जीतने की चाहत कभी मेरा साथ ना दे
बना ली दूरी खुदसे मैंने राज़ कहके
नाराज़ से मन को चुभते सच के घाव देके

सुनाना चाहता मेरे सारे राज़ ये
सभी का स्वागत दास्तान-ए-ख़्वाब में
द्वार एक लोग पाँच खड़े सामने
ये सारा लेखा जोखा मेरा उनके हाथ में
झूठ के मुखौटे चेहरे पर ये जानते
सभी का स्वागत दास्तान-ए-ख़्वाब में

सपनों की दुनिया

WRITERS

Devang Bhandari

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other