LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Mohe Lagi Lagan Manmohan Se

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मोरी लागी लगन मनमोहन से
मोरी लागी लगन मनमोहन से
छोड़ घर बार ब्रज धाम आए बैठी
मोरे नैनो से
ओ मोरे नैनो से निंदिया चुराई जिसने
मैं तो नैना उसी से लगाए बैठी
मोरी लागी लगन

कारो कन्हैया सो काजल लगाई के
गालों पे गोविंद गोविंद लिखाई के
गोविंद लिखाई के
कारो कन्हैया सो काजल लगाई के
गालों पे गोविंद गोविंद लिखाई के
गोकुल की गलियों में गोपाल ढूँढू
मैं बावरी अपनी सुध बुध गवाई के
मिल जाए रास बिहारी मैं जाऊं वारी वारी
कह दूं नटखट से बात जिया की सारी
बात समझे गो
बात समझे गो मेरी बिहारी कभी
यह शर्त में खुदी से लगाए बैठी
ऐसी लागी लगन मनमोहन से
छोड़ घर बार ब्रज धाम आए बैठी

जो हो सो हो अब ना जाऊं पलट के
बैठी हूं कान्हा की राहों में डट के
राहों में डट के
जो हो सो हो अब ना जाऊं पलट के
बैठी हूं कान्हा की राहों में डट के
जब तक ना मुखड़ा दिखाए सलोना
काटूंगी चक्कर यूं ही बंसी बट के
उस मोर मुकुट वाले से गोविंदा से ग्वाले से
मन बाँध के रखना है उस मतवाले से
जाने आ जाएं
जाने आ जाएं कब चांद वो सामने
भोर से ही मैं खुद को सजाए बैठी
मोरी लागी लगन मनमोहन से
छोड़ घर बार ब्रज धाम आए बैठी
मोरे नैनो से
हो मोरे नैनो से निंदिया चुराई जिसने
मैं तो नैना उसी से लगाए बैठी

हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे
हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे
हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे

WRITERS

BHARAT KAMAL, RAVI CHOPRA

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network, Peermusic Publishing

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist