सुन तू ना फिक्र कर तेरे संग हूँ मैं
तू रुक जा ना हार कर तेरे संग हूँ मैं
माना पल ये तेरे साथ नहीं तो क्या?
माना सही हालात नहीं तो क्या?
तेरे सपनों को अपना बना लूं मैं
तेरे आंसुओं को खुद में छुपा लूंगा
रात अंधेरी तेरी रात मुझे सौंप दे तू
मेरा सवेरा तेरे नाम पर मैं लिख दूंगा
आए कभी जो कोई आंच मेरी जां तुझ पे
तेरे लिए मैं सारी दुनिया से लड़ लूंगा
परछाइयों सा बनके रहूंगा तेरे संग
मुश्किलों के चाहे पल हो सहूंगा तेरे संग
इस दुनिया की भीड़ में हूं मैं तेरा हमसफर
खुशी हो या चाहे गम हो रहूंगा तेरे संग
तेरी खुशी से खूबसूरत कोई पल नहीं
तेरी हंसी के आगे कुछ भी हंसी नहीं
दुनिया तो बेवफा है खुद से तू प्यार कर
चेहरे पे तेरे ये मायूसी तुझे जचती नहीं
जी ले ये लम्हे तेरे पास तेरे खास है जो
वक्त ये गुजरता है लौट के फिर आता नहीं
सीने से लग तू मेरी धड़कन को महसूस कर
आंसू है कीमती जाना तू यूं ही वेस्ट ना कर
देख मेरी आंखों में मैं तेरे साथ हूं
भूल बीते लम्हों को मैं तेरा आज हूं
खो भी जाओ तुम कहीं भीड़ में अगर
जो तुझे पुकारे मैं वो आवाज़ हूं
सुन तेरे गमों को अपना बना लूं मैं
सुन तू ना फिक्र कर तेरे संग हूँ मैं