तेरे दरबार पर माँ जो भी कोई आएगा
वो जो भी मांगेगा वही तुझसे पाएगा
सच्ची श्रद्धा से चल के आने वाले का
बिगड़ा हुआ मुकदमा संवर जाएगा
तुझसा दयालु माँ इस सृष्टि में और ना कोई
इक से सब हो जिस दृष्टि में और ना कोई
पारस मणियों से कही बढ़के चरण तुम्हारे
जिनको छूकर हो गए कुंदन कर्म हमारे
तेरी रहमत की माँ जब से मिल गई छाया
दूर हुई बेचैनी मन की चैन है पाया