कभी काली रतिया कभी दिन सुहाने
किस्मत की बाते तो किस्मत ही जाने
अरे ओ बाबू जी किस्मत की हवा कभी नरम कभी गरम
किस्मत की हवा कभी नरम कभी गरम
बड़ी अकड़ से बेटा निकले घर से एक्टर होने
वाह री किस्मत वाह री किस्मत किस्मत में थे लिखे बरतन धोने
जीने का मज़ा कभी नरम कभी गरम
अरे ओ बाबू जी किस्मत की हवा कभी नरम कभी गरम
दुनिया के इस चिड़िया घर में तरह तरह का जलवा
मिले किसी को सूखी रोटी किसी को पूरी हलवा
ओ बेटा जी खिचड़ी का मज़ा कभी नरम कभी गरम
अरे ओ बाबू जी किस्मत की हवा कभी नरम कभी गरम
दर्द दिया तो थोड़ा थोड़ा खुशी भी थोड़ी थोड़ी
वाह रे मालिक वाह रे मालिक दुःख और सुख की खूब बनायी जोड़ी
ओ बेटा जी जीवन का नशा कभी नरम कभी गरम
अरे ओ बाबू जी किस्मत की हवा कभी नरम कभी गरम