इन ठंडी रक्त शिराओं में मैं आग लगाने आया हूँ
ऐ सोए हिंदू जाग उठो मैं तुम्हें जगाने आया हूँ
बदला बदला सा मौसम है धुँधली धुँधली हो गई दिशा
दिन का प्रकाश अब मद्धिम है गहराती ही जा रही निशा
दीपक की बुझती लौ का अब मैं साथ निभाने आया हूँ
इन ठंडी रक्त शिराओं में मैं आग लगाने आया हूँ
ऐ सोए हिंदू जाग उठो मैं तुम्हें जगाने आया हूँ
सोते सोते कट गया हिन्द सोते सोते कट गया देश
बंगाल सिंध शालातुरिया टुकड़ा केवल रह गया शेष
धारापति पूजित मक्केश्वर की याद दिलाने आया हूँ
इन ठंडी रक्त शिराओं में मैं आग लगाने आया हूँ
ऐ सोए हिंदू जाग उठो मैं तुम्हें जगाने आया हूँ
मैं राष्ट्रदेव का हृदय रक्त से निशिदिन तर्पण करता हूँ
अपने अखंड भारत के हित सर्वस्व समर्पण करता हूँ
मैं महाकाल का भक्त काल को भी झुठलाने आया हूँ