LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Bundelkhand Gaan

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
बुँदेल खंड बुँदेल खंड
वीरन की रजधानी
हर कण में शौर्य कहानी
भारत के हिय की धड़कन
इतिहास अमर अभिमानी
खुद्दारी को है रंग ढंग
बुँदेल खंड बुँदेल खंड

कालिंजर की चट्टानन में है चमक रही जिन्की गाथा
झाँसी की रानी के प्रण सेई जौ दमक रओ जिन्को माथा
है अमर जियाँ ई छत्रसाल महाराजा को पौरुष महान
जिस धरतई पै बलिदानन के सदियन से जीवित निशान
दुश्मन की गर्दन तोड़ी
तलवार कबउँ नई छोड़ी
घर-घर में गाई जाए ई
आल्हा ऊदल की जोड़ी
अब तक जा दुनिया दंग दंग
बुँदेल खंड बुँदेल खंड
बुँदेल खंड बुँदेल खंड

जा शिल्पकला खजुराहो की महिमा अतीत की गाउत है
जा धरा ओरछा रामलला को राजा राम बनाउत है
पन्ना के पन्नन में अक्षर हीरा को पता बताउत हैं
हम केन-बेतवा के जल में गंगा सो अमृत पावउत हैं
मोहक मीठी जे बोली
आँगन-आँगन रंगोली
मेला-दिवाली -होली
अलबेलन की है टोली
संतन को है सत्संग-संग
बुँदेल खंड बुँदेल खंड
बुँदेल खंड बुँदेल खंड

सूखी धरती बरसन से, पर सींचों इसे पसीनन से
मेहनतकश टूटे कबहू नईं हम तपते जेठ महीनन से
हम मूँग-उड़द-सरसों-मक्का संग अपने सपने बोउत हैं
ज़ब बजत ढुलकिया राई की तौ मस्त मगन हम होउत हैं
परछी चौपाल अटरिया
बखरी खलिहान भंडरिया
छप्पर खपरैल दुअरिया
अंगना देहरी ओसरिया
सौंधी माटी की गंध-गंध
बुँदेलखंड बुँदेलखंड
बुँदेलखंड बुँदेलखंड

WRITERS

Ekta Bharti

PUBLISHERS

Lyrics © Ambala Productions

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other