LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Hata Diye

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हटा दिए दीवारों से तेरे मेरे चेहरे
जला दिए वो सारे ख़तदराजों से मिले
कुछ पर्चे जगाहों के
मुलाक़ातों के थे गवाह
रहने को जिस घर में हम थे चले
वो ख़ाली हुआ इस तरह

अरमाँ मोहब्बत के तुम से चले, दिल में लेकर के हम भी कभी
दिल की ज़रूरत थे तुम और तुम्हारी ज़रूरत को थी दिल्लगी
गुलाब के वो फूल सब किताबों में रहे
मिले जो तेरे हाथ से वो तोहफ़े जल गए
कुछ हिस्से गुनाहों के
जो मिलके थे हमने किए
तुम तो सहूलत बरी हो गए
सारे इल्ज़ाम हमने सहे
हटा दिए दीवारों से

पहले पहल तो हमें भी लगा वक़्त के ही रहे सब सितम
ग़ैरों की बाहों में जाने की ऐसी क्या जल्दी रही ऐ सनम
जो हमको अपना कहते थे
हमारे ना रहे
रहे तो अपने हाथ में
बहाने रह गए
दिन डूबे ख़यालों में
सवालों में हफ़्ते गए
अब जाके दिल को समझ आ गया
इसको बहला के तुम थे गए
हटा दिए दीवारों से
तेरे मेरे चेहरे
जला दिए वो सारे ख़त
दराजों से मिले
कुछ पर्चे जगाहों के
मुलाक़ातों के थे गवाह
रहने को जिस घर में हम थे चले
वो ख़ाली हुआ इस तरह

WRITERS

Gaurav Tiwari, Taresh Agarwal

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Royalty Network, Sentric Music

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other