LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Haasil

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
जो दिल में वही ज़ुबान पे हाज़िर
जानता जो सब वो है रब ख़ुदा वाहिद
बख़्शी है इज़्ज़त और रहमत भी नाज़िल
अब अपनों की खुशियों को करना है हासिल
ये ये ख़्वाबों की ताबीर
ना बातें किताबीं, गुलामी से बाहर
अपने में डर से ही हो चुका फ़ारिख़
है बारिश तूफ़ानी पर मिलना है साहिल से
जितनी मर्ज़ी ख़ुदा आज़माले
सपने टूटे पर हम लेटे रहे ख़्वाबगाह पे
मैं उनकी खुशी में हूँ ख़ुश जिनसे राब्ता है
और जो हैं ग़ैर उन्हें भी तू मौला आसरा दे
भरा है पेट मैंने ठोकरें हज़ार खा के
दर्द-ए-दिल मेरा ये दवा माँगे
काटी हैं अंधेरे में बहार रातें
अब पहुँचनी है घर की तमाम आँखें
जो ना किया तो दोज़ख़ भी कर दे हराम ख़ुदा
निकला जो दिलों से तो क्या मंज़िल और मुक़ाम ख़ुदा
तुझसे मिलने से पहले भरने दे उड़ान
फिर मैं मर के लेटूँगा दो गज़ में लेके बस ईमान ख़ुदा
जो मुझे देखे तो वालिदा मुस्कुरा दे
मेरे तू खुशी के पल चुरा के उनके ग़म भुला दे
तू चाहे जब बुला ले पर मुझको ये पता है
ये माँ की है दुआ जो हूँ सलामत मैं खड़ा
जो दिल में वही ज़ुबान पे हाज़िर
जानता जो सब वो है रब ख़ुदा वाहिद
बख़्शी है इज़्ज़त और रहमत भी नाज़िल
अब अपनों की खुशियों को करना है हासिल
ये ये ख़्वाबों की ताबीर
ना बातें किताबीं, गुलामी से बाहर
अपने में डर से ही हो चुका फ़ारिख़
है बारिश तूफ़ानी और मिलना है साहिल से
समेटा ख़ुदको टूट के
पहाड़ कितने झूठ के फाँद लेंगे
कड़वा ज़ायका सच का पीता हूँ घूँट में
बढ़ता आगे ताकि घरवाले ना बैठें रूठ के
खुशी की महक से बेहतर ना खुशबू किसी ऊद में
ज़माना हँसता कमज़ोरों पे ये उनकी भूल
बनते सख़्त जैसे पत्थर लेकिन पत्थर जाते डूब
ख़ुदा दो चीज़ें बस चाहता एक तू और तेरा महबूब
ज़मीनों के ये सब ख़ुदा मुझे लगते हैं बहरूप
तू बचा ले कलाकारी को मेरा मज़हब बना दे
मेरे ज़रिये से कुछ ऐसा लिख जो सुने मुस्कुरा दे
है मोहब्बत सुनने वालों से वो अपने लगते मौला
उनके दिलों में सुकून, घर में बरकतें पहुँचा दे
कहते रब की बातें करता खाली गानों में
जब बंदा ख़ुदा से मिल गया तो क्या बचा इस ज़माने में
लिखे हुए काग़ज़ बिछाना मेरे जनाज़े पे
तलाशा ख़ुदा मिला मुझे शायरी तराने में
तू मुझे गाने दे मुझे ये गीत गुनगुनाने दे
ढूँढा है ज़माने में खुदा मिला लेकिन शायरी भुलाने दे
तू मुझे गाने दे मुझे ये गीत गुनगुनाने दे
ढूँढा है ज़माने में पर खुदा मिला मुझे मेरी शायरी भुलाने में
जो दिल में वही ज़ुबान पे हाज़िर
जानता जो सब वो है रब ख़ुदा वाहिद
बख़्शी है इज़्ज़त और रहमत भी नाज़िल
अब अपनों की खुशियों को करना है हासिल
ये ये ख़्वाबों की ताबीर
ना बातें किताबीं, गुलामी से बाहर
अपने में डर से ही हो चुका फ़ारिख़
है बारिश तूफ़ानी और मिलना है साहिल से

WRITERS

FARHAN KHAN

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network, Sentric Music

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist