LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Bad Naseeb

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ज़ख़्म हैं गहरे काफ़ी पर दिखाता नहीं
दिल है टूट चुका सपने वो सजाता नहीं
जीता है तन्हाइयों में खुशी पास आता नहीं
रूठा है सब से वो पर उसे कोई मनाता नहीं
ढूंढ है काफ़ी उसके जैसा उसको मिला नहीं
मुरझाया फूल है वो वापस अब खिला नहीं
सीने में ले के बैठा हज़ारों दर्द अब
ना बची खोने को कुछ, खो दिया है पहले ही सब
१६ की उम्र में देखा है दुनिया two face
अब ख़ुद से ही वो लड़ रहा और ख़ुद से ख़ुद तक उसका रेस
वो था एक पागल दिल फिर भी उसे क्यूँ सज़ा मिला
क्या थी उसकी ग़लती आज भी सोचे, ना कोई वजह मिला
माइंड में उसके अब आते लाखों हैं सवाल
काग़ज़ से करता बातें, लफ़्ज़ जाने उसका हाल
बीट पे सदा वो अब दर्द बताता है
ना पूछे कोई हाल, सब पूछे गाना कब ला रहा है
ख़ामोशी और काली रातों से अब उसका है नाता
गौर से सुनते नहीं, गानों में वो सब बताता
अक्सर बंद कमरों में चीखता और काफ़ी चिल्लाता
वो बदनसीब, ना उसके पास कभी ख़ुशियाँ आता
अब रब से पूछे ऐसा क्यूँ बनाया उसको
जब लिखा था उसका नसीब, ना तरस आया तुझको
ना सोचा जिएगा कैसे वो इतना दर्द ले के
हर बार टूटे ख़्वाब जो सारे उसने देखे

आज दर्द छुपाए बैठा फिर मैं
दिल बातें करूँ किससे जनाब
किसको भी नहीं कह सकता भीड़ में
सबके लिए हूँ मैं ख़राब
जो यार कल थे मेरे साथ में
आज वो लोग क्यूँ हैं अनजान
ग़लतफ़हमियाँ तोड़ देती रिश्ते
नाकाम हुआ, हारा मैं इंसान
ख़याल जिसका था मुझे
ख़याल में मिला मुझे
सवाल का जवाब भी
सवाल में मिला मुझे
रोना भी नहीं आता मुझे
आज कैसा हूँ बताऊँ तुझे
गैरों से ज़्यादा अपनों
ने ही दबाया यहाँ मुझे
यहाँ जितने रंग नहीं उससे
ज़्यादा इंसान के चेहरे
ख़ुदा भी गवाह, बुरे वक़्त
में लोग बन जाते भेड़े
अकेलापन क्या होता है
मुझसे बेहतर कौन ही जानता
आज भी इस मोड़ पर
हम अकेले जो ठहरे
मैं ज़िंदगी से नहीं ख़ुद से नाराज़ हूँ
उम्मीद कर बैठा सब से
इसलिए बैठा हताश हूँ
वफ़ा को भी तोला जाता है
यहाँ पैसों में
दिखावटी की ये दुनिया
हर किसी ने पहना लिबास

WRITERS

Anup Majumder

PUBLISHERS

Lyrics © Ambala Productions

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist