ये दुनिया बेवफाई की वफ़ा का राज क्या जाने

जफा की जिसको आदत हो वो ये अंदाज क्या जाने

वफ़ा करते है जो उन पर जफा होती ही रहती है
जमाने के सितम लेकिन मोहब्बत हँस के सहती है
मोहब्बत हो अगर सच्ची तो मिट कर भी ये कहती है
ये दुनिया बेवफाई की वफ़ा का राज क्या जाने
जफा की जिसको आदत हो वो ये अंदाज क्या जाने
वो दिल जिसमे महोब्बत हो उसे दुनिया मिटाती है
मोहब्बत जब तड़पती है तो दुनिया मुस्कुराती है
तड़पते दिल से भी लेकिन यही आवाज आती है