LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Hum Hain Na

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
देखो ये भी है कुदरत का एक हिस्सा
जिसकी किसी पन्ने के कोने का है ये किस्सा
ना है इस पे काबू कोई
ना ही अपने हाथों में कोई इलाज़ इसका
पर कुदरत की इस हरकत पे
पहले सोचूँगा मानूँ या ना मानूँ
मन ही मन में थोड़ा कोसूँगा
ये क्यों क्या कैसे हुआ
ये जो सवाल मन में आए
उन्हें मैं ज़रूर पूछूँगा
भूखी धरती को किसान
और हर इंसान ने कोसा
कई ने चिल्ला चिल्ला के
अपना गला फाड़ा
कई ने रस्सी के फंदे को बन्ने सा अपनाया
पर हमारे ग़ुस्से और दर्द का ये है नतीजा
दो शब्द धरती माँ
यही हम सब तुम्हें कहते हैं ना
चलो माना हम से हुई बहुत गलतियाँ
माफी चाहते हैं
हम से हुई ये गुस्ताखियाँ

बच्चे हैं गलतियाँ तो होंगी ना
हम बच्चे हैं
गुस्ताखियाँ होंगी ना
बच्चे हैं तुम्हारे ही माँ
फिर भी माँ तुम्हे बिन डाँटे ही
सीधा हाथ उठाया
पर माँ हो तुम हमारी
करती हो प्यार सबसे ज़्यादा
कुछ सोच के किया होगा
तुमने ये इरादा
या शायद देखा होगा तुमने
कोई सपना बुरा
कि अपने बच्चों को
सीने से लगा लिया

हो हो

खैर अब ये सिर्फ उनके लिए (हो हो)
जो हमारे साथ नहीं (आ आ)
तुम्हारी कमी महसूस होगी (आ आ)
और एक दिन फिर मुलाक़ात होगी (आ आ)
तुम जहाँ भी हो ज़रा सुनो

वादा तुमसे ये करें
हम हैं ना

उनको गले से लगाने को
हम हैं ना
ज़ख्म पे मरहम लगाने को
हम हैं ना
उनको फिर से हँसाने को
हम हैं ना (आ आ)

जब कभी भी अगर कहीं भी गिर जाओ
या कभी भी फिर कहीं भी डर जाओ
बस आवाज़ दो
बस आवाज़ दो

हम हैं ना, हम हैं ना (आ आ)
हम हैं ना (आ आ)
उनको गले से लगाने को
हम हैं ना
ज़ख़्म पे मरहम लगाने को
हम हैं ना
उनको फिर से हँसाने को
हम हैं ना (आ आ ओ ओ)

हा हा हा हा, हम्म yeah yeah

WRITERS

1080g

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, DroomMusic Pvt. Ltd, Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other