मेरी नज़रों को तूने सपना दिखाया
दबी दबी साँसों में खुशबू ले आया
जैसा ये हो गया करामात तेरी है ये
बस एक बार तुमको देखने को तरसूँ
मैं तो बस एक बार तुमको देखने को तरसूँ
बेमौसम की कुछ बारिशें यहाँ
हों फिर अपनी कुछ ख्वाहिशें रिहा
हैरान बेवजह सौगात तेरी है ये
बस एक बार तुमको देखने को तरसूँ
मैं तो बस एक बार तुमको देखने को तरसूँ
दो आँखें ये बुनती कहानियाँ
एक दूजे से ख्वाबों के दरमियाँ
इस बार हो गया खुराफ़ात तेरी है ये
बस एक बार तुमको देखने को तरसूँ
मैं तो बस एक बार तुमको देखने को तरसूँ
हाँ बस एक बार तुमको देखने को तरसूँ